फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Final Result 2026: एक मार्च को जारी होगा सीए फाइनल जनवरी परीक्षा का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

Thu, 26 Feb 2026 07:04 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Final Result: आईसीएसआई ने जनवरी 2026 में हुई सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम 1 मार्च 2026 की शाम तक जारी करने की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Final January 2026 Result: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) के परीक्षा विभाग ने जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल परीक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। 26 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीए फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम 1 मार्च 2026 की शाम तक जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

जनवरी 2026 सत्र में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (Registration Number और Roll Number) पहले से तैयार रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही बिना देरी के उसे देख सकें।

ICAI CA Final Result 2026: तारीख और समय

  • परीक्षा सत्र: जनवरी 2026
  • संभावित रिजल्ट तारीख: 1 मार्च 2026
  • समय: शाम तक

रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सटीक समय की जानकारी के लिए वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा

स्कोरकार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी:
  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • ग्रुप-वाइज अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • परिणाम की स्थिति (Pass/Fail)

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की त्रुटि पाए जाने पर आधिकारिक माध्यम से आईसीएआई से संपर्क करें।
विज्ञापन

ऐसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • CA Final January 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Registration Number दर्ज करें।
  • अपना Roll Number दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करें और रिजल्ट देखें।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

आईसीएआई ने कहा है कि रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दोनों दर्ज करना अनिवार्य है।

सीए फाइनल परीक्षा, आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का अंतिम चरण है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार, निर्धारित सभी शर्तें पूरी करने के बाद संस्थान की सदस्यता के लिए पात्र बन जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें