फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP DElEd Result 2026: यूपी डीएलएड का रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक; देखें पहले और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम

Thu, 26 Feb 2026 12:12 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP DElEd Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यूपी डीएलएड 2026 के पहले और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP DElEd Result 2026: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यूपी डीएलएड (UP DElEd) 2026 के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

विज्ञापन


उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाकर अपने सेमेस्टर के परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। विवरण भरने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड स्क्रीन पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
 

यूपी डीएलएड 2024 प्रथम सेमेस्टर, 2022 के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर, 2019 तृतीय सेमेस्टर तथा डीएलएट 2017 सेमेस्टर बैच की परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम ऑनलाइन जांच सकते हैं।

क्या है डीएलएड परीक्षा?

डीएलएड (Diploma in Elementary Education) उत्तर प्रदेश में चलाया जाने वाला दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है। राज्य में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थी इस कोर्स में प्रवेश लेते हैं। डीएलएड पूरा करने के बाद उम्मीदवार शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्र हो जाते हैं और नियुक्ति की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट चेक करने के बाद अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट अवश्य निकालकर सुरक्षित रखें। 

विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट?

यूपी डीएलएड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘UP DElEd Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां ‘1st Semester’ या ‘3rd Semester’ का विकल्प चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या मांगी गई अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें