फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Exam: भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू-पंजाब में सीए की परीक्षा स्थगित! इन जिलों में नहीं होंगे एग्जाम

Wed, 03 Sep 2025 09:36 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA September Exam 2025: आईसीएआई ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण 3 और 4 सितंबर को जम्मू और पंजाब के कुछ शहरों में होने वाली सीए इंटर और फाइनल परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA September Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने पंजाब और जम्मू के कुछ शहरों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण 3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा स्थगित कर दी है। संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर उचित समय पर की जाएगी।

विज्ञापन


यह प्रभाव अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, पठानकोट, पटियाला और संगरूर (पंजाब) तथा केवल जम्मू शहर पर लागू होगा। रिवाइज्ड परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।


विज्ञापन


School Closed: बारिश के कारण कई शहरों में आज स्कूल बंद, आपके बच्चे के विद्यालय में छुट्टी है या नहीं; देखें...  
 

विज्ञापन

इन तारीखों पर होनी थी परीक्षा

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 4 से 15 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली थी। ग्रुप 1 के पेपर 4, 7 और 9 सितंबर को और ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर को निर्धारित थे। वहीं, सीए फाइनल परीक्षा 2025 ग्रुप 1 के लिए 3, 6 और 8 सितंबर और ग्रुप 2 के लिए 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित होने वाली थी।

आईसीएआई ने आधिकारिक नोटिस में में कहा गया है, "सामान्य जानकारी के लिए यह घोषित किया जाता है कि लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं जो 3 और 4 सितंबर 2025 को निर्धारित थीं, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, पठानकोट, पटियाला और संगरूर (यानी पंजाब राज्य के शहर) और केवल जम्मू शहर में स्थगित कर दी गई हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें