IBPS RRB Clerk 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो परीक्षाओं की तैयारी कर रहें वे उम्मीदवार आज ही IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड को उम्मीदवार 26 सितंबर, 2020 तक डाउनलोड कर सकते हैं। यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट 19, 20 और 26 सितंबर, 2020 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाला है। इस परीक्षा में सफल होने के बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क की मुख्य परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर, 2020 तारीख निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।