फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB PO Mains Scorecard 2022: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स का स्कोरकार्ड घोषित, छात्र ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 22 Oct 2022 03:16 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ मेन्स 2022 का स्कोरकोर्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
IBPS RRB PO Mains Scorecard 2022 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ मेन्स 2022 का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल प्रारूप में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।  संस्थान ने 1 अक्तूबर, 2022 को आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा 2022 आयोजित की थी। इसके परिणाम 18 अक्टूबर, 2022 को घोषित किए गए थे। स्कोरकार्ड की लिंक 14 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन


IBPS RRB PO Mains Scorecard 2022: नवंबर में होगा इंटरव्यू
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022 की घोषणा के बाद, परीक्षा में योग्य घोषित किए गए उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।  इंटरव्यू राउंड 14 नवंबर, 2022 से शुरू होगा। हालांकि, उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए प्रवेश पत्र आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स 2022 स्कोरकार्ड के साथ-साथ सत्यापन उद्देश्यों के लिए एक फोटो आईडी प्रमाण रखना होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 8106 खाली पड़ी सीटों को भरना है।

IBPS RRB PO Mains Scorecard 2022: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉग-इन करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंचेंगे।
  • अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सभी विवरण भरें।
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड डिसप्ले  होगा। 
  • इस पर छपे सभी विवरणों की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें