फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैक IBPS CLERK 2020: इन टिप्स की मदद से Clerk की परीक्षा में पाएं ज्यादा अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के क्षेत्र में सबसे ज्यादा मांग बैंकिंग सेक्टर की है। यही कारण है कि पिछले साल बैंकिंग सेक्टर में जॉब के लिए 1.5 करोड़ से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन IBPS CLERK की पोस्ट के लिए किए गए। इस साल भी Clerk की पोस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन 2 से 23 सितम्बर के बीच कभी भी कर सकते हैं। इस साल भी लाखों की संख्या में छात्र आवदेन करने वाले हैं।

विज्ञापन


हम आपको बताएंगे कि बैंक Clerk की परीक्षा के लिए खुद को कैसे तैयार करना है। साथ ही Clerk की परीक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने के लिए कुछ आसान टिप्स भी देंगे। सबसे पहले बता दें कि IBPS CLERK की परीक्षा में 2 चरण होते हैं। जिसमें सबसे पहले प्रीलिम्स की परीक्षा होती है। उसको पास करने वाले छात्र मेन्स की परीक्षा देते हैं। IBPS Clerk परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक लाने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा।  

  • बेस्ट स्टडी मटेरियल का चयन सिलेबस की सही जानकारी होने के बाद हमें सही स्टडी मटेरियल चुनना होगा। कभी-कभी छात्र पढ़ाई करने के लिए कई तरह की किताबों को पढ़ते हैं। लेकिन तब भी सटीक पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और परीक्षा में उन्हें लगता है कि प्रश्न आउट ऑफ़ सिलेबस आये हैं। इसके लिए आपको सही स्टडी मटेरियल का चयन करना होगा। बैंकिंग एग्जाम से जुड़े किताबों को खरीदना चाहिए। बैंकिंग अवेयरनेस और जनरल नॉलेज के लिए आपको न्यूज़ पेपर, मैगज़ीन और बिज़नेस से सम्बंधित कॉलम पढ़ने चाहिए।

  • सिलेबस को अच्छे से समझें ज्यादातर छात्र परीक्षा की तैयारी के दौरान यह नहीं सोच पाते हैं कि उन्हें क्या-क्या पढ़ना है। IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के तीन सेक्शन हैं। DI(आकड़ों का विश्लेषण) संख्यात्मक अभियोग्यता का महत्वपूर्ण विषय है वहीं रीज़निंग में पज़ल सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है। उपरोक्त दोनों विषयों पर अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है क्योंकि यह दोनों परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सबसे ज्यादा अवश्यक हैं। अंग्रेजी सेक्शन में Reading comprehension से 7-8 प्रश्न होते हैं। IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2020 में भी एक या दो रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन का सेट हो सकता है।  

  • टाइम मैनेजमेंट  परीक्षा में अच्छा स्कोर करने लिए जितना जरुरी सही से पढ़ाई करना होता है उतना ही जरूरी परीक्षा में सही से परफॉर्म करना होता है। टाइम मैनेजमेंट को सही करना होगा। छात्रों को किसी एक प्रश्न पर ज्यादा समय व्यर्थ करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए जब आप प्रैक्टिस कर रहे होते हैं आपको स्टॉपवॉच के साथ काम करना चाहिए ताकि आपकी स्पीड सही रहे। ख़ास कर क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड यानी गणित के सेक्शन में हमे समय का ध्यान रखना होगा।  

  • नियमित अभ्यास करना उम्मीदवारों को अपने पढ़ाई के लिए एक रूटीन तैयार करना चाहिए और दृढ़ता से उसका पालन करना चाहिए।  नियमित रूप से अभ्यास करें। उम्मीदवारों को अपने कमजोर विषयों पर ध्यान देना चाहिए और उन विषयों को अधिक समय देना चाहिए। साथ-साथ आपको लंबे सॉल्युशन के बजाय शॉर्ट ट्रिक को भी अपनाना चाहिए, जिससे एग्जाम हॉल में आप टाइम बचा सकें।  

  • पुराने प्रश्नपत्रों को सॉल्व करें  प्रैक्टिस के लिए सबसे सही तरीका है पुराने प्रश्नपत्रों को सॉल्व करना। विगत कुछ वर्षों के पेपर्स इकठ्ठा करें और नियमतः रोजाना एक पेपर सॉल्व करें। इससे आपको एग्जाम के सही पैटर्न और प्रश्न के लेवल का अंदाजा हो जायेगा। आप खुद से जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतना ही आप परीक्षा के लिए तैयार हो जायेंगे। याद रखें प्री और मेंस एग्जाम के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में हर गलत उत्तर के लिए अतिरिक्त 0.25 मार्क्स कटेंगे। 

  • मॉक टेस्ट लें  IBPS CLERK की परीक्षा में कॉम्पटीशन बहुत ज्यादा होता है। हर बार लाखों छात्र इसके लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको सबसे अलग तरीके से तैयारी करना होगा। इसके लिए बेस्ट उपाय है खुद के क्षमता का आकलन करना। खुद से यह जानना जरूरी है कि आप किस विषय में कमजोर हैं और किसमें आपकी पकड़ है। आपको प्रैक्टिस के साथ-साथ खुद का टेस्ट लेते रहना चाहिए। मॉक टेस्ट के माध्यम से आप यह भी जान लेंगे कि आपकी पेपर सॉल्व करने की स्पीड कैसी है। 

  • नोट्स बनायें  जब आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों तो आपको रोजाना पढ़ाई का नोट्स बनाना होगा। इससे आप निरन्तर अध्य्यन के नियम को बनाये रखेंगे। रोजाना खुद से नोट्स बनाने से आप यह याद रख सकते हैं कि किस टॉपिक को आपने कितना अच्छे से पढ़ा है। इसका यह भी फायदा है कि परीक्षा से पहले आपके पास एक परफेक्ट स्टडी मटेरियल तैयार होगा।  

  • रिवीजन करें परीक्षा की तैयारी में आपको विषयवार चीजों को मेन्टेन करना होता है। परीक्षा के दौरान टॉपिक्स को याद करना और सटीक जवाब लिखना बहुत जरुरी है। इसके लिए आपको रोजाना पढ़े हुए टॉपिक का रिवीजन करना होगा। आपको अपने दिनचर्या में कम से कम एक घंटे का समय रिवीजन के लिए निकालना होगा। इसके साथ-साथ परीक्षा की तैयारी को लेकर अक्सर छात्र घबरा जाते हैं और गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे में एक पॉज़िटिव माइंडसेट भी होना बेहद जरूरी है। 

महंगी फीस से मिलेगी आजादी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें