फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IB SA Admit Card: आईबी सुरक्षा सहायक/कार्यकारी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, टियर-1 की परीक्षा 28 सितंबर से

Mon, 22 Sep 2025 08:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IB SA Admit Card: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो सुरक्षा सहायक/कार्यकारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। 
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IB SA Admit Card 2025: गृह मंत्रालय (MHA) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) सुरक्षा सहायक/कार्यकारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा हेतु आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

4,987 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,987 रिक्तियों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी- टियर-I, टियर-II, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य है।

कब होगी परीक्षा

सूचना के अनुसार, टियर-I परीक्षा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने हॉल टिकट पर छपी सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें, ताकि किसी भी त्रुटि से बचा जा सके।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

  • टियर-I (वस्तुनिष्ठ परीक्षा): इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, तार्किक/विश्लेषणात्मक क्षमता, अंग्रेजी भाषा और सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।
  • टियर-II (वर्णनात्मक परीक्षा): यह चरण 50 अंकों का होगा और 1 घंटे की अवधि का होगा। इसमें उम्मीदवारों की अनुवाद क्षमता, समझ और क्षेत्रीय भाषा से संबंधित अन्य कौशलों की जांच की जाएगी।

इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद आईबी भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां "सुरक्षा सहायक/कार्यकारी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" लिंक चुनें।
  • अब अपनी एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें