IAF Agniveer Vayu 2023: सफल उम्मीदवार दूसरे चरण यानी फेज 2 के लिए पात्र
वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार दूसरे चरण यानी फेज 2 के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार फेज-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड CASB वेब पोर्टल agnipathvayu.cdac.in पर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। फेज 2 की परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज वेरिफिकेशन राउंड से गुजरना होगा। इस परीक्षा में साइंस ग्रुप का कट ऑफ 39.5 और जबकि विषयों के लिए कट ऑफ 40.5 रहा है। चयनित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर फेज 2 की परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र भेजे गए हैं।
IAF Agniveer Vayu 2023: 18 से 24 जनवरी तक हुई थी पहले चरण की परीक्षा
वायु सेना अग्निवीर भर्ती के लिए 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए गए नोटिस के मुताबिक लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को फेज 2 देना होगा। फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 23 फरवरी तक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।