अगला चरण
अग्निवीर वायु 01/2024 बैच के लिए एक छात्र को दोनों स्ट्रीम में चुना जा सकता है। ऑनलाइन टेस्ट का स्कोरकार्ड बाद में जारी किया जाएगा। चरण- I (ऑनलाइन) टेस्ट के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए एक नया प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
ये चीजें करें चेक
एयरफोर्स अग्निवीर रिजल्ट में उम्मीदवारों को नीचे बताए गए विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक करना चाहिए -
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा संचालन निकाय
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- उम्मीदवार का पंजीकरण क्रमांक
- परीक्षा तिथि
- अगले चरण के लिए योग्यता स्थिति
IAF Agniveervayu 1/2024 Result: ऐसे करें चेक
उम्मीदवारों को एयरफोर्स अग्निवीर वायु परिणाम 2023 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा जैसा कि नीचे बताया गया है:
- भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- कैंडिडेट लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- साइन इन विकल्पों के साथ एक नया पेज आएगा, अग्निपथ - भारतीय वायु सेना।
- अपना क्रेडेंशियल जैसे ईमेल-आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर साइन इन बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका IAF अग्निवीर वायु 1/2024 परिणाम आपके कंप्यूटर/लैपटॉप पर प्रदर्शित होगा।
- अपना IAF अग्निवीर परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट रखें।