फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF AFCAT 2023 Result Declared : भारतीय वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 14 Mar 2023 01:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF AFCAT 2023 Result Out: भारतीय वायु सेना ने IAF AFCAT परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन
IAF AFCAT 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAF AFCAT 2023 Result Out: भारतीय वायु सेना (IAF) ने वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 1 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर विजिट कर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी आईडी के माध्यम से लॉगइन करना होगा।
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना की ओर से AFCAT यानी वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा 24, 25 और 26 फरवरी, 2023 को तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों के लिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी में कमीशन अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। सामान्य प्रवेश परीक्षा के तहत पहली पारी का पेपर सुबह 9.45 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पारी का पेपर दोपहर 2.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक आयोजित किया गया था। IAF एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट आदि विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल थे।
 
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in/AFCAT पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट्स लॉगइन टैब के तहत “AFCAT 01/2023 - CYCLE” पर क्लिक करें।
  • पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगइन करें।
  • एएफसीएटी का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें