HTET Result Direct Download Link 2020: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) भर्ती परीक्षा 2020 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अब हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि HTET की भर्ती परीक्षा 2 और 3 जनवरी, 2021 को विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। अब इसके परिणाम जारी किए गए हैं। इस वर्ष की टीईटी परीक्षा में कुल 2,37,806 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें 1,67,694 महिला उम्मीदवार और 70,112 पुरुष उम्मीदवार थे। वहीं, कुल उपस्थित उम्मीदवारों में से 7.04 फीसदी यानि 4,706 उम्मीदवार लेवल 1 (पीआरटी) परीक्षा में सफल हुए हैं, तो 5.15 फीसदी यानि 4,934 उम्मीदवार लेवल 2 (टीजीटी) परीक्षा के लिए और 4.07 फीसदी यानि 3,056 उम्मीदवार लेवल 3 (पीजीटी) परीक्षा के लिए सफल घोषित किये गये हैं।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE 2021: भारतीय सेना, डाक विभाग, हाईकोर्ट समेत कई विभागों में नौकरी के मौके, करें आवेदन
HTET Result 2020: ऐसे करें डाउनलोड -
स्टेप 1- अधिकारिक वेबसाइट
haryanatet.in पर क्लिक करें।
स्टेप 2- होम पेज खुलेगा उस पर
HTET Result 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने खुल जाएगा।
स्टेप 5- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।
HTET Result 2020: डायरेक्ट लिंक
ये भी पढ़ें : NITI Aayog: दिल्ली के सरकारी स्कूल देश में सबसे बेहतर, असम से केरल पीछे ताे राजस्थान ने आंध्र को पछाड़ा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।