हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचएसबीसी) द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2021 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जा सकती है। बोर्ड ने एचटीईटी परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 को किया था। परीक्षा को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित किया गया था। उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद उम्मीदवार एचएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी के आवेदनकर्ता रेस्पांस शीट को अलग-अलग डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 4 से 5 दिनों का समय आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया जाएगा। उम्मीदवारों के द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा करने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचएसबीसी) की ओर से अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं होगी।
यह भी पढ़ें-
IIT Madras Research: आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने बनाया इंसानी दिमाग की तरह सोचने वाला एल्गोरिदम
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2021 के परिणाम जनवरी 2022 में जारी किए जा सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचएसबीसी) द्वारा सभी चयनित उम्मीदवारों की एक सूची भी जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, अब तक बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीदवार अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2021 में चयन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 फीसदी अंक की आवश्यकता है। एससी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारो को चयन के लिए 55 फीसदी अंक की आवश्यकता है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जा सकते है।
यह भी पढ़ें-
NEET Counselling 2021: एमसीसी ने नीट काउंसलिंग के नियमों में किए बड़े बदलाव, यहां देखें क्या-क्या बदला