कैसे होगा चयन?
वैध सीईटी स्कोर वाले उम्मीदवारों को ग्रुप-सी पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। प्रत्येक पद समूह के लिए एक सामान्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और सामाजिक-आर्थिक महत्व से तैयार की गई योग्यता सूची के आधार पर होगा।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पुराने सीईटी के नियमों में बदलाव किया है। इससे पहले इस परीक्षा में सामाजिक और आर्थिक आधार पर उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक मिलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब उम्मीदवारों को केवल सीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।