आईएनआई सीईटी परीक्षा क्या है?
यह परीक्षा पीजी कोर्स यानी मास्टर्स ऑफ सर्जरी (MS) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM), मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MCh) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
इसमें एम्स दिल्ली, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, निमहंस बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और एससीटीआईएमएसटी त्रिवेंद्रम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।
हर दो साल में आयोजित होने वाली INI CET को मेडिकल स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है। यह परीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में आयोजित की जाती है।