फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC CET 2025: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हरियाणा सीईटी ग्रुप C रिजल्ट की फर्जी खबर, आयोग ने जारी की चेतावनी

Sun, 10 Aug 2025 10:01 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC Fake Result News: हरियाणा सीईटी ग्रुप C रिजल्ट 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर को एचएसएससी ने फर्जी बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई रिजल्ट जारी नहीं किया गया है और उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
हरियाणा CET ग्रुप C रिजल्ट - फोटो : X (@advhimmatsingh)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana CET Group C 2025 Result: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हरियाणा सीईटी ग्रुप C रिजल्ट 2025 की खबर पूरी तरह से फर्जी है। इस बात की पुष्टि खुद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से अभी तक कोई रिजल्ट जारी नहीं किया गया है और उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर ही अपडेट चेक करें।
 

क्या है वायरल फर्जी खबर में दावा?

फर्जी वायरल खबर में यह दावा किया गया है कि 10,997 उम्मीदवारों को पास घोषित कर दिया गया है और ग्रुप C भर्ती के लिए चयनित कर लिया गया है। इतना ही नहीं, इस नकली नोटिफिकेशन में श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स भी दिए गए हैं, जिनमें जनरल कैटेगरी का कट-ऑफ 77.8343117 बताया गया है। यह नोटिफिकेशन Instagram पर रील के रूप में वायरल हो रहा है, जिसमें झूठे आंकड़े और कट-ऑफ साझा किए जा रहे हैं।
 

HSSC चेयरमैन की चेतावनी

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि CET 2025 ग्रुप C रिजल्ट से जुड़ी सोशल मीडिया पर जो खबरें वायरल हो रही हैं, वे फर्जी हैं। अभी तक आयोग ने कोई रिजल्ट जारी नहीं किया है। कृपया भ्रमित न हों और केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जानकारी देखें।
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब आयोग ने सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। पहले भी HSSC चेयरमैन ने YouTube और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

26 और 27 जुलाई को हुई थी परीक्षा

हरियाणा CET ग्रुप C परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को दो शिफ्टों में ऑफलाइन मोड में किया गया था। इसके बाद आयोग ने 30 जुलाई 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की आपत्ति थी, उन्हें 1 अगस्त 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। आयोग द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही फाइनल उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवार क्या करें?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर ही भरोसा करें और वहीं से परिणाम से जुड़ी अपडेट प्राप्त करें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनऑफिशियल सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें। ऐसी भ्रामक खबरें उम्मीदवारों को भ्रमित कर सकती हैं। इसके अलावा, विश्वसनीय समाचार स्रोतों जैसे अमर उजाला पर भी परिणाम से जुड़ी पुष्टि की गई खबरें चेक की जा सकती हैं। साथ ही उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अफवाह फैलाने से बचें और अन्य साथियों को भी सतर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें