दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
Delhi University NCWEB Special Cut-Off: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की रेस जारी है। जहां नियमित कॉलेजों में दाखिले के चांस सीमित हो गए हैं, वहीं अभी नॉन कॉलिजिऐट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में छात्राओं के लिए दाखिले की संभावना बनी हुई है। शनिवार को एनसीवेब में दूसरी कट ऑफ के दाखिले फीस भुगतान करने के साथ समाप्त हो गए।
अब सोमवार को तीसरी कट ऑफ जारी होगी। इसके बाद स्पेशल कट ऑफ निकाली जाएगी। इसमें उन्हीं छात्राओं को दाखिले का अवसर मिल सकेगा जिनको तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं मिला है। एनसीवेब में दो स्नातक प्रोग्राम बीए व बीकॉम प्रोग्राम की कुल 15,200 सीटों में से दूसरी कट ऑफ तक आठ हजार से अधिक सीटें भर गई हैं।