फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHRD ने लॉन्च किया 'सेल्फी विद गुरु' कैंपेन, अपने गुरु के साथ सेल्फी लेकर यहां करें पोस्ट

Tue, 16 Jul 2019 09:43 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
selfie with guru (representational image) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देशवासियों के लिए एक नया कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन का नाम है 'सेल्फी विद गुरु'।  रमेश पोखरियाल ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में इस कैंपेन की शुरुआत की है। एक वीडियो जारी करते हुए रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को यह संदेश दिया है।

विज्ञापन


निशंक ने इस वीडियो के जरिये सभी देशवासियों से अपील की है कि वे अपने गुरु के साथ एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट करें। लोगों को गुरु के साथ अपनी सेल्फी #SelfiewithGuru हैशटैग के साथ पोस्ट करनी है।

मानव संसाधन मंत्री ने कहा है कि 'गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अगर लोग उनके साथ फोटो पोस्ट करें जिन्हें वे अपना गुरु मानते हैं, तो ये उस गुरु के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने का एक जरिया होगा। साथ ही इस तरह से भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा भी पुनर्जीवित हो सकेगी।' अपने रिकॉर्डेड संदेश में रमेश पोखरियाल ने कहा है कि 'गुरु कोई भी हो सकता है, जिसने भी आपको एक बेहतर जीवन के लिए प्रेरित किया हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा जारी वीडियो

 

बता दें कि गुरु पूर्णिमा मंगलवार, 16 जुलाई 2019 को मनाया जाएगा। यह दिन शिक्षकों को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश इसी दिन दिया था। कई लोग ये भी मानते हैं कि भगवान शिव गुरु पूर्णिमा पर ही आदियोगी (पहले योगी) बने थे। इसी दिन महर्षि वेद व्यास का भी जन्म हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें