डॉ. शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की तरफ से सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। आपको बता दें कि इस समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की। आपको बता दें कि उन्होंने गुरुवार को कहा कि प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के टीचर्स को सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के आधार पर एचआरए यानी आवास भत्ता मिलेगा।
दिनेश शर्मा ने ये भी बताया कि शिक्षकों के लिए जल्द गाइड लाइन जारी होने वाली है। बता दें कि ये गाइड लाइन स्ववित्त पोषित अध्यापकों की सेवा नियमावली के लिए जारी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में भविष्य में ज्योतिष केंद्र खोलने तथा लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा दिए गए अन्य सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया है।