फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC Recruitment 2022: एचपीपीएससी ने जारी की नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां से करें डाउनलोड

Mon, 31 Oct 2022 08:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPPSC Naib Tehsildar  Recruitment 2022 हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने नायब तहसीलदार (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की है।
विज्ञापन
HPPSC Naib Tehsildar Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPPSC Naib Tehsildar Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने नायब तहसीलदार (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ सात नवंबर शाम 5.00 बजे तक आपत्तियां, यदि कोई हो, उठा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से नायब तहसीलदार भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2021, 30 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

HPPSC Naib Tehsildar 2022 Answer Key को दे सकते हैं चुनौती

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार, उत्तर कुंजी पर यदि कोई आपत्ति हो तो दस्तावेजी प्रमाण के साथ अंतरिम उत्तर कुंजी के संबंध में, आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से / डाक द्वारा / कूरियर के माध्यम से सात दिनों के समय में, यानी 07-11- 2022 को शाम पांच बजे तक पहुंचा सकते हैं। आपत्ति या चुनौती को उत्तर कुंजी के अंत में संलग्न पूर्व निर्धारित प्रारूप पर ही स्वीकार किया जाएगा। कोई ई-मेल / आपत्ति प्राप्त करने के अन्य तरीके पर विचार नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन

HPPSC Naib Tehsildar  Recruitment 2022: उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर नायब तहसीलदार भर्ती प्रारंभिक परीक्षा-2021 अंतरिम उत्तर कुंजी, 30-10-2022 को आयोजित पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अंतरिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी, उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
  4. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट कर लें।
    
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें