HPBOSE Result 2025: 22 जुलाई से शुरू हुई थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 22 जुलाई से 29 जुलाई तक सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 22 जुलाई से 28 जुलाई तक हुई थी।
इस साल हिमाचल बोर्ड की मुख्य परीक्षा में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 79.8% रहा। परीक्षा में कुल 95,495 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 75,862 को सफल घोषित किया गया। वहीं, 13,574 विद्यार्थी असफल रहे और 5,563 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला। इसी तरह कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा का पास प्रतिशत 88.64% दर्ज किया गया। इसमें कुल 93,494 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 76,315 सफल रहे।
HP Board 10th, 12th Supplementary Result 2025: ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होम पेज पर “Class 10th/12th Supplementary Result 2025” का लिंक दिखाई देगा।
- उस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित कर लें।