मार्च में हुई थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाएं 2026 3 मार्च से 28 मार्च 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। इससे पहले बोर्ड ने 4 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 92.02 फीसदी दर्ज किया गया था।
अभी पंजीकरण करें...
रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रखें ये डिटेल
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर या एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत स्कोरकार्ड देख सकें। ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, जन्मतिथि, विषयवार अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स, रिजल्ट स्टेटस और डिवीजन जैसी जानकारी दर्ज होगी।
ग्राफिक पर क्लिक कर पंजीकरण करें:
अमर उजाला पर ऐसे करें रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले amarujala.com वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “बोर्ड रिजल्ट्स” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब बोर्ड की सूची में “हिमाचल बोर्ड” चुनें।
- इसके बाद “HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद छात्र रिजल्ट जारी होते ही आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए इसी पेज पर जाकर आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।