HPBOSE HP Board 12th Result 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
HPBOSE HP Board 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। जो भी छात्र इस वर्ष इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे amarujala.com/results वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक नीचे भी दिया गया है।
83.16% रहा परीक्षा परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल का कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा है। परीक्षा परिणाम की घोषणा कांगड़ा डीसी और बोर्ड अध्यक्ष हेमराज बैरवा व बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस बार ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है।
हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां चेक करें रिजल्ट
छात्र अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके कक्षा 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। थ्योरी, प्रैक्टिकल और एग्रीगेट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
HP Board Class 12 Result 2025: रिजल्ट पर इन विवरणों को करें चेक
- बोर्ड का नाम
- परिणाम का नाम
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषयों के नाम थ्योरी और प्रैक्टिकल
- परीक्षा में प्राप्त अंक
- कुल मार्क योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
HP Board 12th Result 2025: कैसे देखें रिजल्ट?
- रिजल्ट जारी होने पर कक्षा 12वीं के छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख पाएंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com/results पर जाएं।
- यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नं या मांगी गई अन्य डिटेल्स जमा करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- रिजल्ट जांचे और इसकी कॉपी डाउनलोड करें।
हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां चेक करें रिजल्ट