फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP DElEd CET Answer Key: एचपी डीएलएड सीईटी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज कराने के लिए मिला इतना समय

Mon, 06 Jul 2026 02:43 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE DElEd CET 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने डीएलएड सीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो 11 जुलाई 2026 तक ई-मेल या बोर्ड कार्यालय में जाकर दर्ज कराई जा सकती है।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE DElEd CET 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

अगर किसी एचपी डीएलएड परीक्षा आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत दर्ज कराना अनिवार्य है।  अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो उसे निर्धारित प्रमाणों के साथ 11 जुलाई 2026 तक भेजा जा सकता है।

कैसे दर्ज करानी होगी आपत्ति?

अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां 11 जुलाई 2026 तक hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अलावा वे किसी भी कार्य दिवस पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

इसके बाद क्या होगा?

बोर्ड को प्राप्त सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर डीएलएड सीईटी 2026 का परिणाम तैयार किया जाएगा।

HPBOSE DElEd CET Provisional Answer Key - PDF

कब हुई थी परीक्षा?

गौरतलब है कि HP DElEd CET 2026 का आयोजन 17 जून 2026 को दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।
  • सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'D.El.Ed. CET 2026 Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आंसर-की की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अपने उत्तरों का मिलान करें।
  • भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें