कब तक बदल सकते हैं विकल्प?
मॉक अलॉटमेंट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने विकल्पों में बदलाव करने का मौका दिया गया है। वे 9 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक अपने कॉलेज और कोर्स के विकल्प जोड़, हटा, बदल या पुनः क्रमबद्ध (री-ऑर्डर) कर सकते हैं।
इसके बाद उम्मीदवारों द्वारा अंतिम रूप से लॉक किए गए विकल्पों के आधार पर पहले चरण का वास्तविक सीट आवंटन किया जाएगा।
क्या मॉक अलॉटमेंट अंतिम है?
केईए ने स्पष्ट किया है कि मॉक सीट अलॉटमेंट केवल संभावित परिणाम दिखाने के लिए जारी किया गया है। यह अंतिम सीट आवंटन नहीं है। इसलिए उम्मीदवारों को इस आधार पर किसी कॉलेज में रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं है।
प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि कॉलेजों को मॉक अलॉटमेंट सूची के आधार पर किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं देना चाहिए।
क्या पहली सूची में यही सीट मिलेगी?
यदि कोई उम्मीदवार मॉक अलॉटमेंट के बाद अपने विकल्पों में कोई बदलाव नहीं भी करता है, तब भी यह जरूरी नहीं कि पहले राउंड के वास्तविक सीट आवंटन में उसे वही सीट मिले। इसका कारण यह है कि अन्य उम्मीदवार अपने विकल्प बदल सकते हैं, जिससे अंतिम सीट आवंटन प्रभावित हो सकता है।