HPBOSE 12th Result 2022: दोनों ही टर्म का आंकलन होगा
HPBOSE 12वीं का रिजल्ट टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों की ओर से किए गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार करेगा। जानकारी के मताबिक बोर्ड ने छात्रों की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। इसके बाद मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
HPBOSE 12th Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से अब तक 12वीं के परिणाम को जारी करने के लिए किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि बारहवीं कक्षा के परिणाम जून महीने के दूसरे हफ्ते तक जारी कर दिए जाएंगे। इसके कुछ दिनों बाद दसवीं कक्षा के परिणाम को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बारे में HPBOSE अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जारी करेगा। छात्र इस पर विजिट करते रहें।
HPBOSE 12th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में कक्षा बारहवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। वहीं, दसवीं कक्षा की परीक्षा 23 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक ली गई थी।
HPBOSE 12th Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक करें।
- सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।