फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board Class 12 Topper's List 2024: तीनों संकाय में बेटियां ही टॉपर, दो लड़कियों ने हासिल किए 98.80% अंक

Mon, 29 Apr 2024 03:21 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP Board Class 12 Result 2024: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला ने आज कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने परिणाम अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
HP Board Class 12 Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP Board Class 12 Result 2024: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला ने आज, 29 अप्रैल को कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एचपी बोर्ड परिणाम अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष, HPBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 02 से 30 मार्च तक आयोजित की गईं। परीक्षा में लगभग 85 हजार छात्र शामिल हुए थे। एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए प्रोविजनल मार्कशीट आज, 29 अप्रैल को ऑनलाइन मोड में जारी करेगा, छात्रों को उनकी मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल अधिकारियों द्वारा प्रदान की जाएगी।

HP Board 2024 Result - फोटो : Amar Ujala Graphics
आपको बता दें कि एचपी बोर्ड ने छात्रों के परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स सूची, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। 
इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट 73.76% रहा है। 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 63,092 छात्र पास हुए हैं। तीन संकाय में 41 टॉपर है, इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर अर्शिता ने और वाणिज्य संकाय में शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।

HP Board Class 12 Result 2024: रिजल्ट पर इन विवरणों को करें चेक
  • बोर्ड का नाम
  • परिणाम का नाम
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषयों के नाम थ्योरी और प्रैक्टिकल
  • परीक्षा में प्राप्त अंक
  • कुल मार्क योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
विज्ञापन

HP Board 2024 Result - फोटो : Amar Ujala Graphics
HP Board Class 12 Result 2024: कैसे चेक करें अपने परिणाम 
  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को अमर उजाला परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर उपलब्ध 'डाउनलोड एचपी बोर्ड रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • कक्षा 12 के लिए एचपी बोर्ड परिणाम 2024 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अंत में, परिणाम देखने के बाद छात्रों को भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लेना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें