फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Topper: हिमाचल बोर्ड 12वीं की टॉपर का शानदार प्रदर्शन; गणित और इस विषय में हासिल किए पूरे अंक

Sat, 17 May 2025 04:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP Board 12th Topper Mehak's Marksheet: हिमाचल बोर्ड 12वीं की टॉपर गणित में माहिर है! ऐसा उनकी मार्कशीट को देखकर पता चलता है। इंटर टॉपर महक ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है। महक को गणित में 100 में से 100 नंबर मिले है। इसके अलाव, एक और विषय में उन्होंने पूरे अंक हासिल किए हैं।

हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
विज्ञापन
HP Board 12th Topper List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP Board 12th Topper Mehak: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज, शनिवार को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा भी कर दी है। कुल 83.16 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 10वीं की तरह 12वीं में भी छात्राओं का बोल-बाला रहा। विज्ञान संकाय की महक ने पूरे राज्य में सबसे अधिक अंक हासिल कर रैंक-1 हासिल की है। महक ने सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें दो विषयों में पूरे-पूरे नंबर भी मिले हैं।
विज्ञापन


हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
 

दो विषयों में पूरे पूरे नंबर, तो में 99 रहा स्कोर

टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं, जिसमें 61 केवल छात्राएं हैं। ऊना की रहने वाली टॉपर महक ने 97.20% अंक हासिल किए हैं। महक ने दो विषयों में पूरे-पूरे अंक हासिल किए हैं। यही नहीं, टॉपर महक ने अन्य दो विषयों में 99-99 अंक हासिल किए हैं। हिमाचल बोर्ड 12वीं टॉपर की मार्कशीट देखकर यह पता चलता है कि उनकी गणित पर काफी मजबूत पकड़ है।

HP Board 12th Topper Mehak Marksheet: टॉपर महक की मार्कशीट

संत डी. आर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना की छात्रा महक को गणित और कंप्यूटर विज्ञान में 100 में 100 अंक मिले हैं। इसके अलावा, उन्हें भौतिकी में 99 अंक, रसायन शास्त्र में 99 और अंग्रेजी में 88 अंक मिले हैं।
 
विषय प्राप्तांक (100 में से)
गणित 100
कंप्यूटर विज्ञान 100
भौतिकी 99
रसायन विज्ञान 99
अंग्रेजी 88
कुल प्राप्तांक 486/500


हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
विज्ञापन

HPBOSE 12th Topper List 2025: हिमाचल बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

रैंक नाम प्राप्त अंक प्रतिशत
1 महक 486 97.2%
2 खुशी 483 96.6%
2 जाह्नवी ठाकुर 483 96.6%
2 अंकिता 483 96.6%
2 कणिका 482 96.4%
3 पलक ठाकुर 482 96.4%
3 नवनीत कौर 482 96.4%
3 कनक शर्मा 482 96.4%
3 कृष लहोरिया 482 96.4%
3 पायल शर्मा 482 96.4%
3 रिया रंगरा 482 96.4%
4 गगनदीप सिंह 481 96.2%
4 प्रांजल राणा 481 96.2%
4 सुहानी शर्मा 481 96.2%
5 कृतिका शर्मा 480 96%
5 साक्षी 480 96%
5 पल्लवी ठाकुर 480 96%
5 निर्दोष कुमारी 480 96%
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें