फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result: पिछले साल के मुकाबले इस बार बेहतर रहा रिजल्ट, पास प्रतिशत 8.86% तक बढ़ा; जानें पूरी डिटेल

Mon, 04 May 2026 04:35 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE 12th Result 2026: पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है। जहां 2025 में 83.16% विद्यार्थी पास हुए थे, वहीं 2026 में पास प्रतिशत बढ़कर 92.02% हो गया है।
विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन और पास प्रतिशत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2025 में जहां पास प्रतिशत 83.16% था, वहीं 2026 में यह बढ़कर 92.02% हो गया है। इस साल कुल मिलाकर पास प्रतिशत में 8.86% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 
वर्ष पास प्रतिशत
2025 83.16% पास
2026 92.02% पास
वृद्धि 8.86%


81,417 छात्रों ने दी परीक्षा

कुल मिलाकर इस साल का पास प्रतिशत 92.02% रहा, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार इस वर्ष कुल 81,417 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल हुए हैं, जबकि 308 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
इस बार परीक्षा में 40,828 लड़कों ने भाग लिया, जिनमें से 36,888 लड़के पास हुए। वहीं 40,281 लड़कियों ने परीक्षा दी और 37,749 लड़कियां सफल रहीं। खास बात यह है कि इस साल लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा, जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर माना जा रहा है
 
विवरण संख्या
कुल उम्मीदवार 81,417
कुल सफल 74,637
कुल अनुपस्थित 308
कुल अनुत्तीर्ण 3,352
कंपार्टमेंट 3,071
सफलता प्रतिशत 92.02%
 

लिंग आधारित सफल उम्मीदवार

इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी के 40,462 उम्मीदवारों में से 37,576 सफल रहे। एससी वर्ग के 22,186 उम्मीदवारों में से 20,095 ने सफलता प्राप्त की, जबकि एसटी श्रेणी के 5,023 उम्मीदवारों में से 4,520 उम्मीदवार सफल हुए। वहीं ओबीसी वर्ग के 13,438 उम्मीदवारों में से 12,446 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की।
 
श्रेणी कुल उम्मीदवार सफल
पुरुष उम्मीदवार 40,828 36,888
महिला उम्मीदवार 40,281 37,749
सामान्य 40,462 37,576
एससी 22,186 20,095
एसटी 5,023 4,520
ओबीसी 13,438 12,446
 

देखें उप-श्रेणीवार प्रदर्शन

श्रेणी कुल उम्मीदवार सफल
सामान्य महिला 19,946 18,808
महिला एससी 11,287 10,446
महिला एसटी 2,458 2,267
महिला ओबीसी 6,590 6,228
सामान्य पुरुष 20,516 18,768
पुरुष एससी 10,899 9,649
पुरुष एसटी 2,565 2,253
अन्य पुरुष श्रेणी 6,848 6,218

विज्ञापन

पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

पिछले वर्ष हिमाचल बोर्ड में कुल 83.16% विद्यार्थी पास हुए थे। इस परीक्षा परिणाम की घोषणा कांगड़ा डीसी, बोर्ड अध्यक्ष हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की थी।

ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल रहे। ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें