रिजल्ट में नियमित उम्मीदवारों का शानदार प्रदर्शन
इस परीक्षा में कुल 4,36,572 नियमित उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4,35,102 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 4,03,362 सफल घोषित किए गए, जिससे नियमित उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 92.71% रहा।
वहीं पुनरीक्षण (रिपीटर) श्रेणी में 15,859 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 14,864 परीक्षा में शामिल हुए और 9,367 उत्तीर्ण हुए, जिसके साथ उनका पास प्रतिशत 63.02% दर्ज किया गया। इसके अलावा, जीएसओएस के अंतर्गत 35,231 नियमित उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 33,505 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।
मार्कशीट पर ध्यान से जांचें ये डिटेल्स
गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट ध्यान से चेक करनी चाहिए। इसमें स्टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड, रोल नंबर, विषयवार अंक (Subject-wise marks), कुल स्कोर, ग्रेड और पास या फेल का स्टेटस जैसी सभी जरूरी जानकारी शामिल होती है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।
GSEB HSC Result 2026: सीट नंबर से कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होम पेज पर ‘HSC Examination Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना सीट नंबर (Seat Number) और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद ‘Submit’ या ‘View Result’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल लें।