फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP RTE Scheme: यूपी में होगा बच्चे का प्राइवेट स्कूल में फ्री में दाखिला, जानें कब शुरू होगा पंजीकरण

Wed, 25 Sep 2024 07:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP RTE Scheme: आरटीई योजना के तहत गरीब तबके के छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में फ्री में पढ़ने का अधिकार मिलता है। इसके लिए 25 फीसदी सीटें प्राइवेट स्कूलों मे आरक्षित होती हैं। यूपी में इस योजना का कार्यक्रम घोषित हो चुका है।
 
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल में फ्री में एडमिशन कैसे कराएं? - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Free Admission In Private Schools: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। यही कारण है कि अधिकतर माता-पिता अपने बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा के लिए प्राइवेट स्कूलों का रुख करते हैं। हालांकि, कुछ माता-पिता का यह सपना आर्थिक तंगी के कारण पूरा नहीं हो पाता। अगर आप भी इसी श्रेणी में आते हैं और यूपी के निवासी है तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि यूपी में आरटीई योजना के तहत बच्चा प्राइवेट स्कूलों में फ्री में एडमिशन ले सकता है।

विज्ञापन

RTE Scheme: क्या है आरटीई योजना?

आरटीई योजना के तहत गरीब तबके के छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में फ्री में पढ़ने का अधिकार मिलता है। इसके लिए 25 फीसदी सीटें प्राइवेट स्कूलों मे आरक्षित होती हैं। इस योजना के तहत प्री प्राइमरी व क्लास 1 के लिए दाखिले होने हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए अभिभावकों को दुर्बल वर्ग का होना जरूरी है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए इनकम सर्टिफिकेट यानी आय प्रमाण पत्र लगेगा, जिसमें वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।

बच्चा प्राइवेट स्कूलों में फ्री में दाखिला ले सके, इसके लिए 'राइट टू एजुकेशन' योजना (RTE Scheme) की शुरुआत की गई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पहले आवेदन करना होता है।

UP RTE 2025 Schedule: कब शुरू होगा आवेदन?

यहां दिए शेड्यूल के अनुसार शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत उत्तर प्रदेश के निजी स्कूलों में फ्री में दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन 1 दिसंबर 2024 से शुरू होंगे। यूपी राइट टू एजुकेशन स्कीम के तहत प्राइवट स्कूलों में एडमिशन के लिए चार चरणों में आवेदन लिए जाएंगे। इसका शेड्यूल नीचे देख सकते हैं-
 
चरण आवेदन करने की तारीख डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख लॉटरी निकालने की तारीख सीट आवंटन
पहला चरण 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2024 20 दिसंबर से 23 दिसंबर 2024 तक 24 दिसंबर 2024 27 दिसंबर 2024
दूसरा चरण 1 जनवरी से 19 जनवरी 2025 20 जनवरी से 23 जनवरी 2025 24 जनवरी 2025 27 जनवरी 2025
तीसरा चरण 1 फरवरी से 19 फरवरी 2025 20 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक 24 फरवरी 2025 27 फरवरी 2025
चौथा चरण 1 मार्च से 19 मार्च 2025 20 मार्च से 23 मार्च 2025 24 मार्च 2025 27 मार्च 2025
विज्ञापन

UP RTE Application Process: ऐसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rte25.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर ही Admission Schedule का लिंक दिखेगा।
  • इसके बाद Registration Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब विवरण दर्ज करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • पंजीकरण करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें