इंटरनेट का इस्तेमाल करना और इंटरनेट की लत होना (Internet addiction) दो अलग-अलग चीजें हैं। आजकल ज्यादातर बच्चों में छोटी उम्र से ही इंटरनेट की लत लग रही है। वे इंटरनेट लती (Internet Addict) बन रहे हैं। इस मुद्दे पर चिंता जाहिर करते हुए दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला स्कूली शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन इसमें विशेषज्ञों ने जो बातें बताई, वो अभिभावकों के लिए भी मददगार साबित होंगी।
आप कैसे समझ सकते हैं कि आपके बच्चे को इंटरनेट की लत है या नहीं? यह लत क्यों लगती है? इस लत के कारण क्या-क्या दिक्कतें होती हैं? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं। ये वो जवाब हैं जो कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताए।