Delhi School Admission: दिल्ली में सरकारी, एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कितनी पाठ्य पुस्तकों की जरूरत है, शिक्षा निदेशालय ने इसकी जानकारी मांगी है। स्कूलों को पहली से आठवीं तक की पाठ्य पुस्तकों की आवश्यकता के लिए 24 से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
समग्र शिक्षा विभाग सभी सरकारी स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा पहली से आठवीं तक की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराएगा। स्कूल प्रमुख शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पाठ्य पुस्तकों की अपनी आवश्यकता को छात्र लॉगिन मॉड्यूल के अंतर्गत सक्रिय लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जमा करेंगे।
निदेशालय के अनुसार सभी स्कूल प्रमुखों को पाठ्य पुस्तकों की अपनी आवश्यकता के अनुसार मीडियम के अनुसार संख्या दर्ज करनी होगी। लिंक उपलब्ध होने तक स्कूल प्रमुख डाटा को संपादित-अपडेट कर सकते हैं। एक बार डाटा के जमा होने पर स्कूल स्तर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति स्कूल प्रमुख द्वारा प्रस्तुत की गई मांग के अनुसार ही की जाएगी। डाटा जमा न करने पर गलत एंट्री के लिए संबंधित स्कूल प्रमुख जिम्मेदार होंगे। निदेशालय ने सभी 29 जोन के जिला उप-शिक्षा निदेशकों से कहा है कि वह अपने अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के राटा की सटीकता सुनिश्चित करें।