26 जुलाई...ये तारीख भारत के लिए बेहद अहम है। अलग-अलग सालों में ये तारीख देश के लिए कभी गौरव और हर्ष के पल लेकर आई, तो कभी तबाही के मंजर। शुरुआत करते हैं वीरता की कहानी से। आज से 20 साल पहले 26 जुलाई को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर कारगिल में टाइगर हिल पर तिरंगा लहराया था। तब से ये दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हर साल हम अपने उन वीर सैनिकों को याद करते हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा की।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद के सालों में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिसने देश में तबाही मचा दी। वो कौन सी घटनाएं हैं, आगे पढ़ें...
mumbai rain
- फोटो : PTI
आज से 14 साल पहले 26 जुलाई, 2005 का दिन...जब आसमान से तबाही बरसी थी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश सितम का शिकार हुए। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी (37.17 इंच) बारिश हुई। एक हजार से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उस बारिश ने इतनी तबाही मचाई कि मुंबई जैसे महानगर को दोबारा अपनी रफ्तार में वापस लौटने में कई हफ्ते लगे।
इसके तीन साल बाद साल 2008 में 26 जुलाई को ही गुजरात दहल उठा। इस दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 बम धमाके हुए। इन धमाकों में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए।
1844 : भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ। 1876 : कोलकाता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई। 1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। 1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरुआत हुई। 1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया। 1965 : मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ। 1974 : फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता। 1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया। 2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 साल जेल की सजा दी। 2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण हुआ।
2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ-7 का सफल परीक्षण किया। 2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की। 2012 : सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत। 2013 : पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 लोग मारे गए।