कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट
results.amarujala.com पर जाएं। इसके बाद एचपी बोर्ड वाले सेक्शन पर क्लिक करें। फिर एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी को भरें। इतना करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा। रिजल्ट को देखने के बाद इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कब हुई थीं 12वीं की परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 02 मार्च, 2024 से 30 मार्च, 2024 तक 12वीं की परीक्षा आयोजित कराई थी। इस परीक्षा में 85,777 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड ने कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स समेत सभी स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए है।
फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा फिर से परीक्षा देने का मौका
पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। इतने अंक नहीं ला पाने छात्रों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास होने का मौका है। संभावना जताई जा रही है कि कंपार्टमेंट परीक्षा जून महीने में आयोजित की जा सकती है।
मार्कशीट में क्या-क्या दिखेगा?
बोर्ड का नाम
छात्र का नाम
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
विषयों के नाम
विषयों में प्राप्त अंक
कुल मार्क्स और योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)
विज्ञान संकाय में कामाक्षी और छाया ने किया टॉप
विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने टॉप किया है। दोनों ही छात्राओं को 500 में से 494 अंक मिले हैं।