फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board 12th Result: एचपी बोर्ड की वेबसाइट ना करें काम, तो एक क्लिक में ऐसे चेक करें अपना 12वीं का रिजल्ट

Mon, 29 Apr 2024 12:55 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज दोपहर 2 बजे के बाद कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने पर अक्सर छात्रों को कई तरह की तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए छात्र नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र अभी यहां क्लिक करें।

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।
विज्ञापन
HP Board 12th Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE HP Board Class 12 Result 2024: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला, आज कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है। बोर्ड कार्यालय में आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, इसी दौरान कक्षा 12वीं के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने पर अपना स्कोर चेक करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर छात्र नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकतें।
विज्ञापन

 

पास होने के लिए चाहिए 33% अंक
HPBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 02 से 30 मार्च तक आयोजित की गईं। परीक्षा में 85 हजार के करीब छात्र शामिल हुए। इन छात्रों के परिणाम आज जारी हो जायेंगे। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर लिस्ट सहित अन्य विवरण भी साझा करेगा।

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी, प्रैक्टिकल और एग्रीगेट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

HP Board 12th Result: मार्कशीट में उल्लिखित विवरण
  • बोर्ड का नाम
  • परिणाम का नाम
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषयों के नाम थ्योरी और प्रैक्टिकल
  • परीक्षा में प्राप्त अंक
  • कुल मार्क योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)

HPBOSE HP Board 12th Result: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने पर छात्रों में जल्दी से जल्दी अपना रिजल्ट देखने का उतावलापन होता है। ऐसे में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने पर या तो वह क्रैश हो जाती है, या स्लो हो जाती है, जिससे छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में काफी दिक्कत आती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़े तो आप नीचे बताए तरीके से बिना किसी अड़चन के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने पर कक्षा 12वीं के छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख पाएंगे:
-सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
-यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
-अब एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
-अब अपना रोल नं या मांगी गई अन्य डिटेल्स जमा करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
-रिजल्ट जांचे और इसकी कॉपी डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें