फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE: हरियाणा बोर्ड जुलाई परीक्षा के नतीजे जारी, 10th में 60.42% तो 12th में 42.55% बच्चे पास, कितने हुए फेल?

Thu, 06 Aug 2026 06:44 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Re-Appear Exam Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी जुलाई 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सेकेंडरी परीक्षा का पास प्रतिशत 60.42% और सीनियर सेकेंडरी का 42.55% रहा। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर या अन्य विवरण की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE Re-Appear Exam Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी ने सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा जुलाई 2026 और सीनियर सेकेंडरी (एक दिवसीय) कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय परीक्षा जुलाई 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

सेकेंडरी परीक्षा में कितना रहा पास प्रतिशत?

बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा जुलाई 2026 में कुल 24,380 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 14,731 छात्र सफल रहे। 8,425 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 1,226 छात्र अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 60.42% दर्ज किया गया।
 
विवरण संख्या
कुल परीक्षार्थी 24,380
उत्तीर्ण 14,731
कंपार्टमेंट 8,425
अनुत्तीर्ण 1,226
पास प्रतिशत 60.42%
 

सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम कैसा रहा?

सीनियर सेकेंडरी (एक दिवसीय) कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय परीक्षा जुलाई 2026 में कुल 24,080 स्वयंपाठी (प्राइवेट) परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 10,247 छात्र पास हुए, जबकि 12,281 छात्रों की कंपार्टमेंट आई। इस परीक्षा का पास प्रतिशत 42.55% रहा।
विवरण संख्या
कुल परीक्षार्थी 24,080
उत्तीर्ण 10,247
कंपार्टमेंट 12,281
पास प्रतिशत 42.55%
 
विज्ञापन

रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग किया जा सकता है। यदि ये उपलब्ध नहीं हैं, तो नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि के आधार पर भी परिणाम देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें