क्यों टली चॉइस फिलिंग प्रक्रिया?
एमसीसी के अनुसार, एनएमसी ने 5 अगस्त 2026 को PwBD उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देशों में एक एडेंडम जारी किया है। यह संशोधन 27 जुलाई 2026 को जारी गाइडलाइन में किया गया है।
नए निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) की ओर से जारी ज्ञापन के अनुरूप किए गए हैं। इन्हीं बदलावों को लागू करने के लिए चॉइस फिलिंग की शुरुआत की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
अब कब शुरू होगी चॉइस फिलिंग?
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। इस दौरान वे अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।
क्या काउंसलिंग के बाकी शेड्यूल में बदलाव हुआ है?
फिलहाल एमसीसी ने अपने नोटिस में केवल चॉइस फिलिंग की शुरुआत की तारीख में बदलाव की जानकारी दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया के अन्य चरणों में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। यदि आगे कोई नया संशोधन होता है तो उसकी सूचना एमसीसी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।