इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
बोर्ड ऑफ एजुकेशन, हरियाणा की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर, 2022 से शुरू किया जाएगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर से 07 अक्तूबर, 2022 और कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब 30 हजार छात्र शामिल होने वाले हैं।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं और इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना इसके उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- अब कक्षा दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।