फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 1 मार्च से नियमित शुरू होंगी ग्रेड 1 और ग्रेड 2 की ऑफलाइन कक्षाएं

Thu, 25 Feb 2021 12:29 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हरियाणा में ग्रेड 1 और ग्रेड 2 की नियमित कक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। सूबे की सरकार ने अगले महीने से ग्रेड 1 और ग्रेड 2 के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ग्रेड 1 और ग्रेड 2 छात्रों के लिए स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक होगी। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CS Results 2020: सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2020 के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

गौरतलब है कि सूबे में तीसरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल खुल चुके हैं। ग्यारह महीने बाद तीसरी और पांचवीं कक्षा के छात्र स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए आ रहे हैं। दरअसल, पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब धीरे-धीरे प्राइमरी स्तर के स्कूल भी खुलने लगे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CBSE Board Exam 2021 : दसवीं बोर्ड छात्रों को बड़ी राहत, पाठ्यक्रम में 30% की कटौती
विज्ञापन


तीसरी और पांचवीं कक्षा के छात्र भी स्कूलों में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक कक्षाएं ले रहे हैं। ग्रेड 1 और ग्रेड 2 के छात्रों को स्कूलों में आने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी। अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले स्कूल हेड और क्लास टीचर को अपनी सहमित देनी होगी। इसके अलावा, अगर अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं। अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को स्कूल भेजना अनिवार्य नहीं है। जो छात्र पहले की ही तरह ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए अपनी पढ़ाई जा रखना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।

हरियाणा में तीसरे से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूल 24 फरवरी से खुले हैं। कक्षाओं का संचालन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें