फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana NMMSS: हरियाणा एनएमएमएसएस के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र; यहां से करें डाउनलोड, 17 नवंबर को होगी परीक्षा

Wed, 06 Nov 2024 01:08 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana NMMSS 2024 Admit Card: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज हरियाणा एनएमएमएसएस के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana NMMSS 2024 Admit Card: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज, 6 नवंबर को हरियाणा राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या scertharyana.gov.in के माध्यम से हरियाणा एनएमएमएसएस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


हरियाणा एनएमएमएसएस 2024 छात्रवृत्ति परीक्षा 17 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। छात्रों को हरियाणा एनएमएमएसएस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना लॉगिन विवरण जैसे अपना नाम, पिता का नाम या आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति केवल उन छात्रों के लिए उपलब्ध है जो वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं। हरियाणा एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, छात्र की पारिवारिक आय 3,50,000 रुपये से कम होनी चाहिए। 

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
हरियाणा एनएमएमएसएस एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जैसे विवरण शामिल हैं। 

छात्रवृत्ति के अलावा, उम्मीदवारों को उनके चुने हुए संस्थान में स्कूल, छात्रावास और शैक्षणिक शुल्क में पूरी छूट मिलेगी। छात्रों को किताबों और स्टेशनरी की लागत को कवर करने में मदद के लिए 2,000 रुपये का एकमुश्त भत्ता भी मिलेगा।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? 
  • उम्मीदवार एनएमएमएस की आधिकारिक वेबसाइट scertharyana.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर, "एनएमएमएस' टैब देखें। 
  • अब, "NMMS 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  • हरियाणा एनएमएमएसएस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • हरियाणा एनएमएमएस एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें