फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana NEET UG 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग कार्यक्रम में किया संशोधन, ये रही नई तिथियां

Mon, 16 Sep 2024 11:02 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana NEET UG 2024: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। नए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग 21 सितंबर तक की जा सकती है। 
विज्ञापन
Haryana NEET UG Counselling 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana NEET UG 2024: हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने हरियाणा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (नीट यूजी) 2024 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पूरा कार्यक्रम संशोधित किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाकर 21 सितंबर तक हरियाणा नीट यूजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रम के अनुसार, सीटों के अनंतिम आवंटन की घोषणा 23 सितंबर, 2024 को की जाएगी। अनंतिम आवंटन सूची के संबंध में कोई भी शिकायत उसी दिन, 23 सितंबर, 2024 को दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


संस्थान ने यह भी बताया कि हरियाणा में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या निजी चिकित्सा और दंत चिकित्सा संस्थानों में बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) या बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) पाठ्यक्रमों में भर्ती होने वाले उम्मीदवार 20 सितंबर, 2024 तक अपने राउंड-1 आवंटित सीटों से इस्तीफा दे सकते हैं। आधिकारिक नोटिस में कहा गया, “उम्मीदवारों को अपने संबंधित आवंटित कॉलेजों में व्यक्तिगत रूप से अपना इस्तीफा जमा करना चाहिए।”

आवेदन शुल्क
हरियाणा नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 4,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हरियाणा के अनुसूचित जाति (एससी),  पिछड़ा वर्ग (बीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनिवासी भारतीय  (एनआरआई) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के दूसरे दौर के लिए अद्यतन कार्यक्रम देख सकते हैं।
 
घोषणा तिथि
ऑनलाइन वेब पोर्टल पर नया पंजीकरण, संपादन विकल्पों का प्रस्तुतीकरण, विकल्पों को लॉक करना 11-21 सितंबर
सीटों का अनंतिम आवंटन 23 सितंबर
अनंतिम आवंटन सूची पर शिकायतें 23 सितंबर
ट्यूशन फीस ऑनलाइन जमा करना सिर्फ प्रवेश वेब पोर्टल से 23-27 सितंबर
अनंतिम रूप से आवंटित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन, जिन्होंने ट्यूशन फीस जमा की हो 28 सितंबर से 1 अक्तूबर
सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद अनंतिम प्रवेश पत्र डाउनलोड 29 सितंबर से 5 अक्तूबर
आवंटित संस्थानों में शामिल होने की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें