फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा में डिजिटल साक्षरता भी पढ़ेंगे 11वीं-12वीं के छात्र, 9वीं से अनिवार्य होगी करियर काउंसलिंग

Sat, 14 Dec 2024 11:15 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Career Counselling: हरियाणा के सीएम ने कहा कि राज्य सरकार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम में कोडिंग, डेटा विश्लेषण और डिजिटल सुरक्षा सहित डिजिटल साक्षरता विषयों को शामिल करने का निर्णय लिया है। कक्षा 9वीं से आगे के सभी छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग अनिवार्य कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Digital Literacy: शिक्षा में नई प्रौद्योगिकियों के महत्व को स्वीकार करते हुए हरियाणा सरकार की ओर से छात्रों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की गई है। सूबे के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम में कोडिंग, डेटा विश्लेषण और डिजिटल सुरक्षा सहित डिजिटल साक्षरता विषयों को शामिल करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा, सरकार प्रत्येक स्कूल में "उम्मीद काउंसलिंग" सेवाएं स्थापित करेगी और कक्षा 9वीं से आगे के सभी छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग अनिवार्य कर दी जाएगी।


यह भी पढ़ें: सहायक प्रोफेसर के 575 पदों निकली भर्ती, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण; पढ़ें विवरण
विज्ञापन

 

एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति योजना के तहत हर वर्ष 3000 रुपये मिलेंगे

सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात 1:30 बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सहायता के लिए सरकार राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (Haryana NMMSS) के तहत प्रत्येक पात्र छात्र को प्रति वर्ष 3,000 रुपये की अतिरिक्त छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।

नंद लाल गीता विद्या मंदिर को 31 लाख रुपये का वित्तीय अनुदान

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सैनी अंबाला जिले के तेपला गांव में स्थित नंद लाल गीता विद्या मंदिर स्कूल में विवेकानंद भवन के ग्राउंड फ्लोर ब्लॉक के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने नंद लाल गीता विद्या मंदिर के लिए 31 लाख रुपये के वित्तीय अनुदान की घोषणा की।

सैनी ने कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान 1977 से देश भर में 25,000 से अधिक विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि विद्या भारती नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि बच्चों को सांस्कृतिक मूल्य भी प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एसएससी जीडी में 39375 पुरुष, 4891 महिलाएं सफल; आयोग ने जारी किया परिणाम और फाइनल मेरिट लिस्ट

नई राष्ट्रीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर डाला प्रकाश

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) यह सुनिश्चित करती है कि बच्चों को स्कूलों में न केवल अकादमिक ज्ञान मिले, बल्कि नैतिक शिक्षा और मूल्य भी मिलें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय चरित्र विकास और परंपराओं के प्रति सम्मान पर केंद्रित मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई पहल शुरू की हैं।

राज्य भर में 1,420 मॉडल संस्कृति विद्यालयों की हुई स्थापना

एनईपी के तहत, राज्य ऐसे शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने पर काम कर रहा है जो किंडरगार्टन से लेकर स्नातकोत्तर (केजी से पीजी) स्तर तक निरंतर सीखने के अवसर प्रदान करेंगे।

सैनी ने कहा कि सरकार ने प्राथमिक स्तर से शुरू करके सबसे अधिक आर्थिक रूप से वंचित परिवारों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य के साथ राज्य भर में 1,420 मॉडल संस्कृति विद्यालय स्थापित किए हैं। ये स्कूल न केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, बल्कि प्राचीन मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं में निहित शिक्षा भी प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 22 दिसंबर को होगी 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा, बीसीआई इस दिन जारी करेगा प्रवेश पत्र

हरियाणा राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा लागू करने वाला पहला राज्य: सैनी

उन्होंने यह भी दावा किया कि हरियाणा स्कूल स्तर पर व्यावसायिक कौशल के लिए राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (NSQF) को लागू करने वाला पहला राज्य है।

इस पहल के तहत, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल हासिल करने में मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ई-लर्निंग योजना के तहत कक्षा 10वीं से 12वीं तक के 5 लाख से अधिक छात्रों को डिजिटल लर्निंग की सुविधा के लिए मुफ्त टैबलेट प्रदान किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 1,185 सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के 1,19,000 छात्रों को व्यावहारिक कौशल हासिल करने में मदद करने के लिए प्री-वोकेशनल एक्सपोजर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का शारीरिक परीक्षण 26 से, तो एडमिट कार्ड 16 दिसंबर आएगा; पढ़ें अपडेट
विज्ञापन

सुपर 100 कार्यक्रम का भी किया जिक्र

सीएम सैनी ने कहा कि 'सुपर 100' कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी, जेईई, एनईईटी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क विशेष कोचिंग दी जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अनुसूचित जाति के कुल 704 विद्यार्थियों, जिन्होंने 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 7.81 करोड़ रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें