उन्होंने आगे कहा कि आयोग से संबंधित सभी आधिकारिक घोषणाएं केवल वेबसाइट hssc.gov.in पर ही जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
26 और 27 जुलाई को हुई थी परीक्षा
हरियाणा सरकार के ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए सीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को किया गया था। यह परीक्षा पूरे राज्य में पेन-पेपर मोड में दो शिफ्ट्स में संपन्न हुई। इसके बाद 30 जुलाई को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर 1 अगस्त 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा दी गई थी।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी रिपोर्ट वायरल होने लगी, जिसमें कहा गया कि 10,997 अभ्यर्थियों का चयन हो गया है और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ भी घोषित हो चुकी है। HSSC ने इस दावे को भी पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया था।
इस खबर को विस्तार से यहां क्लिक करके पढ़ें...