NBEMS DNB Final Result 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने डीएनबी फाइनल जून 2025 का थ्योरी परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं।
प्रैक्टिकल एग्जाम 26 अगस्त से शुरू
रिजल्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए डीएनबी फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं 26 अगस्त से शुरू होकर 17 अक्तूबर 2025 तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन विभिन्न विषयों में अलग-अलग तिथियों पर होगा। उम्मीदवारों के OEEP पोर्टल अकाउंट में जल्द ही एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी अपलोड की जाएगी।
DNB Practical Exam 2025: यहां देखें पूरा शेड्यूल
| तारीख |
OSCE विषय (विशेषता) |
पारंपरिक विषय (Conventional) |
| 26 अगस्त 2025 |
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी |
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन |
| 28 अगस्त 2025 |
डर्मेटोलॉजी, वेनेरियोलॉजी और कुष्ठ रोग |
बायोकैमिस्ट्री |
| 29 अगस्त 2025 |
साइकैट्री |
— |
| 30 अगस्त 2025 |
फैमिली मेडिसिन |
— |
| 2 सितंबर 2025 |
ईएनटी (ओटोरहाइनोलैरिंजोलॉजी) |
न्यूक्लियर मेडिसिन, पैलिएटिव मेडिसिन |
| 3 सितंबर 2025 |
एनेस्थीसियोलॉजी - I |
पैलिएटिव मेडिसिन, एनाटॉमी |
| 4 सितंबर 2025 |
एनेस्थीसियोलॉजी - II |
एनाटॉमी |
| 9 सितंबर 2025 |
जनरल मेडिसिन - I |
फॉरेंसिक मेडिसिन |
| 10 सितंबर 2025 |
जनरल मेडिसिन - II |
माइक्रोबायोलॉजी |
| 11 सितंबर 2025 |
— |
माइक्रोबायोलॉजी |
| 12 सितंबर 2025 |
रेडियो डायग्नोसिस - I |
माइक्रोबायोलॉजी |
| 13 सितंबर 2025 |
रेडियो डायग्नोसिस - II |
— |
| 16 सितंबर 2025 |
प्रसूति एवं स्त्री रोग - I |
— |
| 17 सितंबर 2025 |
प्रसूति एवं स्त्री रोग - II |
फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन |
| 18 सितंबर 2025 |
— |
— |
| 19 सितंबर 2025 |
पीडियाट्रिक्स - I |
पैथोलॉजी |
| 20 सितंबर 2025 |
पीडियाट्रिक्स - II |
पैथोलॉजी |
| 23 सितंबर 2025 |
एनेस्थीसियोलॉजी - III |
फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी |
| 24 सितंबर 2025 |
ऑर्थोपेडिक्स - I |
फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन |
| 25 सितंबर 2025 |
ऑर्थोपेडिक्स - II |
कम्युनिटी मेडिसिन |
| 26 सितंबर 2025 |
— |
— |
| 27 सितंबर 2025 |
जनरल मेडिसिन - III |
— |
| 4 अक्टूबर 2025 |
इमरजेंसी मेडिसिन |
— |
| 7 अक्टूबर 2025 |
प्रसूति एवं स्त्री रोग - III |
— |
| 8 अक्टूबर 2025 |
पीडियाट्रिक्स - III |
— |
| 13 अक्टूबर 2025 |
नेत्र रोग (ऑफ्थल्मोलॉजी) - I |
— |
| 14 अक्टूबर 2025 |
नेत्र रोग (ऑफ्थल्मोलॉजी) - II |
— |
| 15 अक्टूबर 2025 |
जनरल सर्जरी - I |
— |
| 16 अक्टूबर 2025 |
जनरल सर्जरी - I |
— |
| 17 अक्टूबर 2025 |
रेस्पिरेटरी मेडिसिन |
— |
जिनका रिजल्ट नहीं आया, उनके लिए ये विकल्प
जो उम्मीदवार परीक्षा में पास नहीं हो सके हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिका की डिजिटल कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक प्रश्नपत्र पर 100 रुपये + 18% GST शुल्क देना होगा। यह आवेदन रिजल्ट जारी होने की तिथि (21 जून) से 7 दिनों के भीतर किया जा सकता है।
Re-evaluation का विकल्प भी मौजूद
अगर किसी उत्तर को “Not Attempted” मार्क कर दिया गया है, जबकि छात्र ने उसे लिखा था, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए प्रति पेपर ₹500 का ऑनलाइन शुल्क देना होगा। यह आवेदन 10 दिनों के भीतर ही किया जा सकता है। NBEMS ने साफ किया है कि निर्धारित समयसीमा के बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिन उम्मीदवारों ने थ्योरी परीक्षा पास कर ली है, वे प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होकर DNB सर्टिफिकेट प्राप्त करने के पात्र बनेंगे। यह परीक्षा DNB की अंतिम प्रक्रिया का हिस्सा है।