भयावह होते कोरोना संक्रमण के नए मामलों के कारण अब हरियाणा सरकार ने भी प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है। जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की राह पर चलते हुए हमने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं।