Gujarat SET 2022: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (GSET) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर शुरू होने वाली है। राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2022 से पहले पंजीकरण पूरा करना होगा। गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 06 नवंबर, 2022 को किया जाना है। गुजरात एसईटी परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर मौजूद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और विषय का चयन करें।
अब उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।