Gujarat NEET PG Counselling 2023: स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (ACPPGMEC), गुजरात में एमडी, एमएस, एमडीएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर (NEET PG) काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण शुक्रवार, 23 जून से ऑनलाइन शुरू कर दिया। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए उम्मीदवार गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग 2023 हेतु आधिकारिक वेबसाइट-medadmgujrat.org पर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2023 है।
उम्मीदवार, जो NEET-PG-2023 में योग्य हैं और संबंधित परिषद और गुजरात राज्य के प्रवेश नियमों के अनुसार पात्र हैं, आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 3,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क और 25,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करके ऑनलाइन पिन जनरेट करना होगा। एनआरआई उम्मीदवारों को पंजीकरण के बाद डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से 25,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
सहायता प्रकोष्ठ शुरू
सहायता केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। उम्मीदवारों को सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन और दस्तावेज जमा करने के लिए पूर्व नियुक्ति करनी होगी। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार स्वयं, पंजीकरण पर्ची प्रिंट करते समय दस्तावेज सत्यापन के लिए अपनी पसंद की तारीख, समय और सहायता केंद्र का चयन कर सकता है।
Gujarat NEET PG Counselling 2023: जानें कब-क्या होगा?
रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पिन नंबर जनरेट करना : 23 जून, 2023 को सुबह 10 बजे से 30 जून, 2023 को दोपहर 3 बजे तक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने की समयावधि : 23 जून, 2023 सुबह 10 बजे से 30 जून, 2023 शाम 5 बजे तक
सहायता केंद्रों पर दस्तावेज़ सत्यापन की समय-सीमा : 26 जून, 2023 सुबह 10 बजे से 1 जुलाई, 2023 दोपहर 1 बजे तक