Gujarat NEET PG Counselling 2023: स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (ACPPGMEC), गुजरात में एमडी, एमएस, एमडीएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातकोत्तर (NEET PG) काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण ऑनलाइन जारी है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए उम्मीदवार गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग 2023 हेतु आधिकारिक वेबसाइट-medadmgujrat.org पर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख शुक्रवार, 30 जून, 2023 तक है।
रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पिन नंबर जनरेट करना : 23 जून, 2023 को सुबह 10 बजे से 30 जून, 2023 को दोपहर 3 बजे तक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने की समयावधि : 23 जून, 2023 सुबह 10 बजे से 30 जून, 2023 शाम 5 बजे तक
सहायता केंद्रों पर दस्तावेज़ सत्यापन की समय-सीमा : 26 जून, 2023 सुबह 10 बजे से 1 जुलाई, 2023 दोपहर 1 बजे तक
गुजरात ACPPGMEC की आधिकारिक वेबसाइट medadmgujrat.org पर लॉग ऑन करें।
होम पेज पर पीजी मेडिकल/डेंटल एडमिशन के लिंक पर क्लिक करें।
शुल्क का भुगतान करने के बाद एक पिन खरीदें।
अब “नया उम्मीदवार पंजीकरण” चुनें और अपना पंजीकरण करें।
फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।