फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड: 5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, एक साथ जारी हुआ आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट

Sat, 31 Jul 2021 12:17 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

गुजरात बोर्ड ने शनिवार को 5 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए एक साथ बारहवीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात बोर्ड ने शनिवार को 5 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए एक साथ बारहवीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर 12वीं का रिजल्ट जारी किया। आपको बता दें कि 12वीं का रिजल्ट संबंधित स्कूल ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं, विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UBSE UK Board Result 2021 Live: 10वीं में लड़कों ने तो 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन



इस साल कोरोना के कारण 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। इसके बाद बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के जरिए रिजल्ट तैयार किया है। बारहवीं का रिजल्ट 25:25:50 के फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है। जिसमें दसवीं में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को 50 फीसदी वेटेज, ग्यारहवीं के अंकों को 25 फीसदी और बारहवीं के प्री बोर्ड के अंकों को 25 फीसदी वेटेज दिया गया है। बोर्ड जल्द ही मार्कशीट और सर्टिफिकेट वितरण की तारीख की घोषणा करेगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Uttarakhand Board Result 2021: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, एसएमएस के जरिए ऐसे मंगवाएं परिणाम


ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
-सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org है।
-यहां आपको होम पेज पर बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें