फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMERS: जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि का फैसला लिया गया वापस, 3.75 लाख रुपये में कर सकेंगे एमबीबीएस

Tue, 16 Jul 2024 07:55 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahmedabad: गुजरात सरकार ने राज्य संचालित गुजरात मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी (जीएमईआरएस) के तहत 13 कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों की फीस में कटौती की घोषणा की है। छात्रों और राजनीतिक दलों के विरोध के बाद राज्य सरकार ने फीस कम करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Medical, Doctor (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujrat: मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को राहत देते हुए गुजरात सरकार ने मंगलवार को राज्य संचालित गुजरात मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी (जीएमईआरएस) के तहत 13 कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों की फीस में कटौती की घोषणा की, जिसमें हाल ही में बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन


छात्रों और राजनीतिक दलों के विरोध के बाद राज्य सरकार ने फीस कम करने का फैसला किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में गांधीनगर में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ने छात्रों के हित में 13 जीएमईआरएस कॉलेजों में 2,100 एमबीबीएस सीटों के लिए फीस कम करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सरकारी कोटे के लिए मौजूदा 5.5 लाख रुपये की फीस को घटाकर 3.75 लाख रुपये कर दिया गया है और प्रबंधन कोटे में इसे 17 लाख रुपये से घटाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है, जो क्रमशः 80 प्रतिशत और 62.5 प्रतिशत की कमी है। यह नया शुल्क ढांचा 2024-25 के मेडिकल शैक्षणिक वर्ष से लागू होगा। 

पिछले महीने, राज्य सरकार ने 2024-25 के लिए जीएमईआरएस कॉलेजों में फीस बढ़ाने की अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना में कहा गया था कि सरकारी कोटे की सीटों में 3.3 लाख रुपये की वार्षिक फीस को बढ़ाकर 5.5 लाख रुपये कर दिया गया, जबकि प्रबंधन कोटे के लिए इसे 9 लाख रुपये से बढ़ाकर 17 लाख रुपये कर दिया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था और गुजरात कांग्रेस ने सरकार द्वारा अपना फैसला वापस लेने में विफल रहने पर आंदोलन शुरू करने की धमकी दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें